भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच में आज वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 34 रनों से हराया दिया और इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने कैरियर का 22वां शतक जड़ा। रोहित शर्मा ने इस मैच में 133 गेंदों पर 129 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने अपने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा शतक लगाया है।
रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक
सिडनी मैच में भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत नहीं हुर्ई थी। भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन, रायुडू और कप्तान कोहली ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसकी वजह से भारत आज का मैच हार गया। लेकिन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को जीतानी की पूरी कोशिश की और आखिरी दम तक साथ दिया।
रोहित शर्मा ने एमएस धोनी के साथ मिलकर बहुत अच्छी साझेदारी की थी एक समय पर ऐसा लग रहा था कि यह दोनों खिलाड़ी आज भारत को यह मैच जीता देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित ने 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं, ऐसा लगता है कि उनकी बेटी उनका अच्छा लक बन कर आयी है।
इन दिग्गजों को रिकॉर्ड तोड़े रोहित शर्मा ने
इस मैच में रोहित ने सौरव गांगुली के 22 वनडे क्रिकेट में शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि रोहित शर्मा ने इसी शतक केसाथ वेस्टइंडीज के पूर्व विव रिचड्र्स का भी यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विव रिचड्र्स ने तीन वनडे मैच में तीन शतक लगाए थे। लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जब रोहित शर्मा अपने ही स्टंप्स पर क्रैश हो गए और ट्विटर पर लोगों ने कई अपनी प्रतिक्रिया दी। इससे पहले भी रोहित शर्मा ने पहले स्लिप पर खड़े होकर केरी का कैच ले लिया था।


Download Android App
Download iOS App














