Drunk Swedish flyer: नशे में धुत बुजुर्ग ने फ्लाइट में एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, हो गई बड़ी कार्रवाई

Summary :

पिछले कुछ समय से फ्लाईट में दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी फलाईट में छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। दरअसल बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 62 साल के स्वीडिश नागरिक ने नशे में क्रू के साथ छेड़छाड़ की

पिछले कुछ समय से फ्लाईट में  दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकी फलाईट में छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। दरअसल बैंकाक से मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में 62 साल के स्वीडिश नागरिक ने नशे में क्रू के साथ  छेड़छाड़ की । इतना ही नहीं उसने ए-यात्री के साथ मारपीट की और फ्लाइट में जमकर हंगामा किया। इस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। इसका नाम एरिक हेराल्ड  बताया जा रहा है। फलाईट में बवाल करने के बाद  मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना 6E-1052 इंडिगो फ्लाइट में हुई।
खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़
दरअसल फ्लाईट में बवाल तब हुआ जब वेस्टबर्ग ने खाना सर्व करते वक्त एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे बताया कि बोर्ड पर कुछ भी वेजिटेरियन भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन डिश लेने के लिए तैयार हो गया और जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए पीओएस मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का हाथ गलत तरीके से पकड़ लिया। जिसकी पूरी जानकारी महिला ने मुंबई पुलिस को दी है। बताया  जा रहा है कि जब एयर होस्टेस ने इसका विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ खड़ा हुआ और सभी यात्रियों के सामने इंडिगो के कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने लगा।
मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन
इतना ही नहीं एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि बाद में उस व्यक्ति ने स्टाफ और दूसरे यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद मामले में एक्शन हुआ तो आरोपी को 30 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था।  उसे अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई।  आपको बता दे पलाईट में हुआ हंगामा पहली बार नही हुआ है बल्कि इससे पहले  2017 और 2023 के  छेड़छाड़ का ये  पांचवा मामला है।
 22 मार्च  को भी सामने आया था एसा ही एक मामला
इससे पहले  22 मार्च को दुबई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब पीना शुरू कर दिया था। जब उन्हें शराब पीने के रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने फ्लाइट में काफी हंगामा किया था। इसी तरह एक महिला के साथ भी छेड़छाड़ हुई थी।

Desk Team