प्रदर्शनकारियों द्वारा पैर छुए जाने पर DSP ने किया दिल जीतने वाला काम, वीडियो वायरल

Summary :

प्रदर्शन के दौरान एक हैरानी भरा दृश्य देखने को मिला जब प्रदर्शनकारी डीएसपी वीरा रेड्डी के पैर छू रहे थे। जिसके बाद डीएसपी वीरा रेड्डी ने भी उन सभी के पांव छूने लगे।

आंध्र प्रदेश के अमरावती जिले में किसान राज्य के राजधानियों के प्रस्ताव के खिलाफ तीन सप्ताह से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान  एक हैरानी भरा दृश्य देखने को मिला जब प्रदर्शनकारी डीएसपी वीरा रेड्डी के पैर छू रहे थे। जिसके बाद डीएसपी वीरा रेड्डी ने भी उन सभी के पांव छूने लगे।
यह वाकया अमरावती जिले के मनददम जिले का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, किसान राज्य की तीन राजधानी के प्रस्ताव के खिलाफ करीब तीन हफ्ते से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि पहले डीएसपी उन प्रदर्शनकारियों को कुछ समझा रहे हैं। उसके बाद वे सभी प्रदर्शनकारी डीएसपी के पैर पर गिरने लग जाते हैं। उसके फौरन बाद डीएसपी वीरा रेड्डी भी उन प्रदर्शनकारियों के पैर छूने के लिए नीचे झुकते हैं।
दरअसल, आंध्र प्रदेश की राजधानी विशाखापट्टनम करने के प्रस्ताव और एक दिन पहले प्रदर्शनकर रही महिलाओं के साथ पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर अमरावती के किसानों ने शनिवार को बंद रखा।
अमरावती के शैक्षणिक संस्थान, बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को जबरदस्ती बंद कराया गया जबकि होली डे चलते वेलगापुडी में राज्य सचिवालय बंद था।
अमरावती के अंतर्गत आने वाले 29 गांव के हजारों किसानों ने सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कई जगहों पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस को गांव के अंदर आने से रोकने की कोशिश की।

Desk Team