देहरादून : सीमेंट से भरी एक खड़ी एलपी गाड़ी से एक खनन सामग्री से भरा डंपर टकरा गया, जिसके कारण डंपर में सवार परिचालक की मौत हो गई। शनिवार प्रातः थाना विकासनगर को सूचना मिली की शिमला बायपास रोड, आदोवाला शिवालिक ढाबे के पास सीमेंट से भरी एक खड़ी एलपी गाड़ी से एक खनन सामग्री से भरा डंपर पीछे से टकरा गया है, जिसमे डंपर में सवार परिचालक को गंभीर चोटें आई है।
इस सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को मौजूद लोगों की सहायता से उपचार हेतु लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहतास पुत्र रूप राम निवासी हरिपुर हरबर्टपुर थाना विकासनगर उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। दुर्घटना में डंपर में सवार ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई है। मृतक का पंचनामा भर कर शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु मोर्चरी में रखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



