हरिद्वार : हरिद्वार रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी स्टेशन अधीक्षक को मिली थी। धमकी देने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया था। धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। दिनभर संदिग्ध लोगों की तलाश में अभियान चलाया। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक के पास आए धमकी भरे पत्र में बताया गया था कि वह आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर है।
हरिद्वार सहित कई रेलवे स्टेशनों को वह उड़ा देगा। इस पत्र के बाद जीआरपी के एसपी रोशन लाल के निर्देश पर एसपी मनोज कत्याल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। जिसके बाद दिन भर संदिग्ध लोगों की तलाश को अभियान चलाया गया।
रेलवे स्टेशन पर जहां भी सुरक्षा की कमी देखी गई सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिये गये। एसपी ने कहा किसी तरह की सुरक्षा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद वेंडरो का भी मौके पर ही सत्यापन किया। एसपी जीआरपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिग के निर्देश जारी किये गये हैं।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



