महाराष्ट्र के पालघर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह हल्का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गयी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि पालघर के दहानू तालुक के धुंधलवंडी गांव में सुबह सात बज कर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
दिल्ली : महाराष्ट्र में शिवसेना संग गठबंधन पर सीडब्ल्यूसी ने लगाई मुहर
उन्होंने बताया, ‘‘भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। इससे जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।’’ धुंधलवंडी में नवंबर 2018 से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले भी यहां 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



