उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार सुबह भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी। भूकंप का केंद्र चमोली में था। अभी तक हालांकि भूकंप की वजह से किसी जानमाल की सूचना नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में आज सुबह 5:59 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गयी और भूकंप को केंद्र 30.35 डिग्री अक्षांश और 79.13 डिग्री देशांतर पर और जमीनी सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि जिले में भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है। तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने कहा कि भूकंप के बाद विभागों को अलर्ट किया गया है।उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य माना जाता है। यहां वर्ष 1968 से 2018 के बीच में करीब 426 बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



