महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि केंद्र कश्मीर, अनुच्छेद 370 और पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, इसलिए काई भी अर्थव्यवस्था पर नजर नहीं रख रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से जीडीपी वृद्धि दर के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में गिरकर पांच फीसदी पर पहुंचने पर पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की योजना के बारे में सवाल किया।
पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा, “वृद्धि दर गिरकर पांच फीसदी पर पहुंचना हैरान करने वाला है। अगर आप पिछली पांच तिमाहियों पर नजर डाले तो पिछले साल इस दारौन जीडीपी आठ फीसदी थी और फिर यह गिरकर सात प्रतिशत, 6.6 प्रतिशत, 5.8 प्रतिशत और आखिरकार अब पांच प्रतिशत पर आ गई। यह गिरावट तेजी से हुई।” उन्होंने शनिवार को दावा किया, “प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव (नृपेंद्र मिश्रा) ने इस्तीफा दे दिया। कोई भी अच्छा व्यक्ति रुक नहीं रहा है और वित्त मंत्री को कोई अंदाजा ही नहीं है।”


Download Android App
Download iOS App



