प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब (Anil Parab) और अन्य के खिलाफ धनशोधन की जांच के संबंध में 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। परब (58) शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं।
परब महाराष्ट्र के तीन बार के विधान पार्षद हैं, और राज्य में परिवहन तथा संसदीय मामलों के विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ईडी ने इस मामले में पूर्व में उनसे पूछताछ की थी। मामला राज्य के रत्नागिरी जिले के दापोली क्षेत्र में एक रिसॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र प्रावधानों के कथित उल्लंघन का है। ईडी ने संबंधित जांच में कुछ संपत्तियों की जब्ती के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत एक अंतरिम आदेश जारी किया।


Download Android App
Download iOS App



