ईडी की टीम ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर के छत्रपति संभाजीनगर के नौ अलग-अलग ठिकानों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के निविदा जारी करने में कथित तौर पर घोटाले के सिलसिले में छापेमारी की। ईडी ने आज सुबह शहर में नौ अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जारी टेंडर में कथित घोटाले के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शहर के सिटी चौक थाने में 19 लोगों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है।

एमसीडी से ठगी करने के लगे आरोप
सूत्रों ने बताया कि ई-टेंडरिंग के मामले में नियम और शर्तों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही इन सभी पर नगर निगम से ठगी करने का भी आरोप है। इस मामले में अब ईडी छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए निविदाएं निकाली गई थीं। इसी बीच, यह निविदा 40 हजार के लिए चार हजार करोड़ रुपये के ठेके देने के लिए जारी किया गया। इसी बीच यह टेंडर 40 हजार के लिए 4000 करोड़ रुपये के ठेके देने के लिए जारी किया गया।

जांच के दौरान क्या हुआ खुलासा
इस समय रामरथ कंस्ट्रक्शन, ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज और जगुआर ग्लोबल सर्विसेज ने भी निविदाएं जमा कीं थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि टेंडर एक ही आईपी एड्रेस से भरे गए थे, इसलिए शर्तों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद, दिल्ली के ईडी कार्यालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंधित सभी दस्तावेज को जब्त कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



