ईडी ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और अन्य से संबंधित धनशोधन मामले में छापेमारी के दौरान तीन करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद ई अंसारी नामक व्यक्ति के ठिकानों से बड़े पैमाने पर 500 और 2,000 रुपये के नोटों की कुछ गड्डियां जब्त की गईं है। एजेंसी ने सिंघल के खिलाफ जारी धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी के दौरान यह नकदी बरामद की है। बता दें कि सिंघल पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना में अनियमितताओं पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके ऊपर राज्य के खनन में भी अनियमितताओं के आरोप लगे है।

मनरेगा योजना के मामले में जा चुकी है जेल
प्रवर्तन निदेशालय ने 2000 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पूजा सिंघल को मनरेगा योजना में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले साल 11 मई को गिरफ्तार कर लिया था। इस साल फरवरी में उच्चतम न्यायालय ने निलंबित अधिकारी सिंघल को बीमार बेटी की देखभाल करने के लिए दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी।

खनन के भी लगे है आरोप
ईडी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर एक अन्य मामले में भी उनकी भूमिका की जांच कर रहा है। इस मामले में उन पर राज्य के खनन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।



Download Android App
Download iOS App



