एकनाथ शिंदे ने शरद पवार से मुलाकात का किया खंडन

Summary :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि उन्होंने एक दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि उन्होंने एक दिन पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की है।
शिंदे ने ट्वीट किया, “ राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ मेरी फोटो वायरल की जा रही है। ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई थी। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें।”
शिवसेना के 39 विधायकों के साथ पार्टी नेतृत्व के खिलाफ शिंदे के विद्रोह के कारण पिछले सप्ताह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। एमवीए सरकार में राकांपा के अलावा कांग्रेस भी शामिल थी।
शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तथा भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Shera Rajput