भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोर्डोवाली सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी की मौजूदगी एवं भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल यहां हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी।

चुनाव से सबंधीत विशेष जानकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महासचिव बी एल संतोष, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पार्टी में त्रिपुरा प्रदेश के प्रभारी डॉ. महेश शर्मा, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव तथा चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। पहली सूची के 48 उम्मीदवारों में करीब एक चौथाई यानी 11 महिलाएं हैं। त्रिपुरा विधानसभा की कुल 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च होगी। उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।


Download Android App
Download iOS App



