चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) के लिए चुनाव कराने की अनुमति दे दी है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा टलता नजर आ रहा है। आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 21 मई को विधान परिषद के चुनाव कराए जाएंगे।
हालांकि चुनावों के दौरान कोविद-19 के खिलाफ सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित किए जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गवर्नर कोटे से MLC बनाए जाने के मामले में काफी समय से चुप्पी साधे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग से विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव कराने के लिए अपील कर दी है। कोविड-19 के चलते चुनाव आयोग ने 9 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया था।
CM उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात
राज्यपाल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की बीच 9 सीटों पर खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए। परिषद की ये 9 सीटें 24 अप्रैल से खाली हैं। हालांकि, राज्यपाल का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार द्वारा कई छूट और उपायों की घोषणा की है।
गौरतलब है कि सीएम उद्धव ठाकरे फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें 27 मई से पहले परिषद में निर्वाचित होने की जरूरत हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे को MLC नामित करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट से दो बार प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को भेजा था। मगर राज्यपाल लंबे समय तक इस मसले पर चुप थे।


Download Android App
Download iOS App



