मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिसके लिए लगातार पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।
क्या कहा कमलनाथ ने ?
कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट किया।
जिसमें कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपने 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसको लेकर उन्होंने कहा है की पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़ नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्यप्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं।उन्होंने प्रत्याशियों का आह्वान किया कि सभी प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और प्रदेश से 18 साल के‘कुशासन’का अंत करने के लिए कमर कस लें। प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।


Download Android App
Download iOS App



