Elephant Attack in Thrissur Temple Festival: केरल के त्रिशूर के अन्नमनादा महादेव मंदिर में एक पारंपरिक उत्सव उस समय दहशत में बदल गया, जब एक सजे-धजे हाथी ने अचानक 26 वर्षीय व्यक्ति को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। यह घटना लियाविलक्कू उत्सव के दौरान सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब शीवेली जुलूस की तैयारियां चल रही थी। यह घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Thrissur Elephant Attack: सूंड में उठाकर युवक को पटका

घटना मंदिर परिसर में चल रहे उत्सव के दौरान हुई, वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। वीडियो आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथी के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है। तभी हाथी के सामने खड़ा एक युवक अचानक उसकी चपेट में आ जाता है। हठी पहले उसको अपनी सूंड में जकड़ता है और फिर उठाकर जोर से फेंक देता है। युवक जमीन पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो जाता है, जिससे वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल हो जाता है।
Elephant Attack During Festival: देखें Viral Video
केरल के त्रिशूर में अन्नमनादा महादेव मंदिर के वलियाविलक्कू उत्सव के दौरान एक सजा-धजा हाथी अचानक भड़क गया और उसने एक 26 वर्षीय युवक को अपनी सूंड में उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। #Kerala #thrissur #viralvideo #punjabkesaricom pic.twitter.com/8mpX0bCkIP
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) February 26, 2026
Temple Festival Incident Thrissur: परिसर में भगदड़ जैसे हालात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। हालांकि महावतों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया और स्थिति को संभाला। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




