Tejas Networks के शेयर में 9% की छलांग ने सबको चौंकाया, रीटेल इन्वेस्टर्स को इस एग्रीमेंट ने लुभाया

Summary :

Tejas Networks Share Price : टाटा समूह (Tata Group firm) की हिस्सेदारी वाली टेलीकॉम एक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Tejas Networks के शेयरों में गुरुवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया। बता दें, स्टॉक में करीब 9 प्रतिशत तक की रॉकेट बढ़त देखने को मिली और यह 348.90 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल को छूने लगा। शेयर में आई इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा 5जी मैसिव MIMO रेडियो के निर्माण और सप्लाई के लिए NEC Corporation के साथ किया गया समझौता अहम वजह माना जा रहा है। 5G Massive MIMO Radio : 5जी मैसिव MIMO रेडियो के लिए समझौता टाटा…

Tejas Networks Share Price : टाटा समूह (Tata Group firm) की हिस्सेदारी वाली टेलीकॉम एक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Tejas Networks के शेयरों में गुरुवार को जोरदार उछाल दर्ज किया गया। बता दें, स्टॉक में करीब 9 प्रतिशत तक की रॉकेट बढ़त देखने को मिली और यह 348.90 रुपये के इंट्राडे हाई लेवल को छूने लगा। शेयर में आई इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा 5जी मैसिव MIMO रेडियो के निर्माण और सप्लाई के लिए NEC Corporation के साथ किया गया समझौता अहम वजह माना जा रहा है।

5G Massive MIMO Radio : 5जी मैसिव MIMO रेडियो के लिए समझौता

Tejas Networks Share Price
Tejas Networks Share Price (source : social media)

टाटा संस की सहयोगी कंपनी तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड ने NEC कॉर्पोरेशन के साथ एक औपचारिक समझौता किया है। इस समझौते के तहत तेजस नेटवर्क्स 5जी मोबाइल नेटवर्क में उपयोग होने वाले बेस्ट मैसिव MIMO रेडियो का उत्पादन और सप्लाई करेगी। यह इक्विप्मन्ट हाई-स्पीड और अधिक क्षमता वाले 5जी नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

क्या कहा कंपनी मनेजमेंट ने

Tejas Networks के COO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अर्नोब रॉय ने कहा कि एनईसी के साथ यह साझेदारी वायरलेस टेक्नोलॉजी में नई दिशा देगी। उनके मुताबिक, दोनों कंपनियों के पास वैश्विक टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए हाई लेवल वाले नेटवर्क इक्विप्मन्ट तैयार करने का अच्छा खास एक्सपीरियंस है।

उन्होंने विश्वास जताया कि संयुक्त विशेषज्ञता के जरिए बेहतर 5जी और 5जी-एडवांस्ड सोल्यूशंस डिवेलप किए जा सकेंगे, जो इंटरनेशनल कंज़्यूमर्स की बदलती जरूरतों को पूरा करेंगे।

Tejas Networks Share Price : NEC की प्रतिक्रिया

NEC कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मसायुकी कायाहारा ने इस समझौते को दोनों कंपनियों के बीच सहयोग को मजबूत करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे कंपनी की सप्लाई चेन अधिक सिस्टमेटिक और स्ट्रॉंग होगी, जिससे ग्राहकों के लिए रिस्क काम होगा और इंटरनेशनल नेटवर्क सिस्टम अधिक फ्लेक्सिबल बन सकेगा।

Tejas Networks Share : रिटेल निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

Tejas Networks Share Price
Tejas Networks Share Price (source : social media)

शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में रीटेल इन्वेस्टर्स की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। यानि वे इन्वेस्टर्स जो इंडिपेंडेंट शेयर ट्रांजेक्शन करते हैं। सितंबर 2025 तक रिटेल निवेशकों की भागीदारी 22.12 प्रतिशत थी, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 23.10 प्रतिशत हो गई। यह पैटर्न दिखाता है कि रीटेल निवेशकों का भरोसा कंपनी में मजबूत हो रहा है।

Tejas Networks Share Rises : तेजस नेटवर्क्स की के शेयर की मजबूती कैसी है?

Tejas Networks के कारोबारी सेहत की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही लगातार चौथी तिमाही रही, जब इसे घाटा हुआ। हालांकि तिमाही आधार पर इसमें गिरावट आई।

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में कंपनी को ₹196.5 करोड़ का घाटा हुआ तो सितंबर 2025 तिमाही में इसे ₹307 करोड़ के नुकसान हुआ था। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 17% बढ़कर ₹307 करोड़ पर पहुंच गया। सालाना आधार पर रेवेन्यू में 88% की गिरावट आई।

ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में इसे ₹134 करोड़ का ऑपरेटिंग लॉस हुआ था जबकि सितंबर 2025 तिमाही में यह आंकड़ा ₹293.7 करोड़ और दिसंबर 2024 तिमाही में ₹371.3 करोड़ था।

यह भी पढ़ें – हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, IT शेयरों में उछाल, देखें आज के Top Share

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।