Stock Market Today 26 Feb: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से तेजी जारी है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ हरे निशान में खुला। सेंसेक्स 143 अंक बढ़कर 82,419 पर खुला, फिर उछाल के साथ 82,579.16 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी करीब 50 से ज्यादा अंक उछलकर 25,567.60 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक (करीब 9.35 बजे) 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106 अंकों यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,382.07 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 89.30 (0.11 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 82,365.37 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Today 26 Feb

आईटी शेयरों में आई गिरावट के बाद नए सिरे से खरीदारी के रुझान के बीच घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई। लेकिन कुछ समय बाद बाजार ने फिर से मजबूती दिखाई। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.55 प्रतिशत की तेजी, तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। जबकि बीएसई आईटी इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली।
सेक्टरवार देखें, तो निफ्टी आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.34 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी बैंक में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.26 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.20 प्रतिशत, तो निफ्टी मेटल में 0.15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
Top Gainers and Losers Shares
सेंसेक्स के 30 शेयरों में आईटी शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की, जिसमें टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा, सन फार्मा, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, टाइटन, बीईएल और अदाणी पोर्ट्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। जबकि, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और इटरनल टॉप लूजर्स वाले शेयरों की श्रेणी में शामिल रहे।
Expert on Stock Market

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी 25,250 से 25,650 के दायरे में कंसोलिडेट कर रहा है, यानी फिलहाल बाजार सीमित दायरे में घूम रहा है। 25,250 का स्तर तत्काल सपोर्ट के रूप में महत्वपूर्ण है और इसके ऊपर टिके रहना बाजार की रिकवरी के लिए जरूरी है। वहीं ऊपर की ओर 25,650 का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार मजबूती दिखा रहे हैं और ताजा आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने 5,119 करोड़ रुपए से ज्यादा की शुद्ध खरीदारी की है। इससे बाजार में गिरावट का जोखिम कम हुआ है और निवेशकों का भरोसा बना हुआ है।
ALSO READ: कल मचा था कोहराम, आज रॉकेट बना भारतीय शेयर बाजार, Sensex में 500 अंक का बंपर उछाल


Download Android App
Download iOS App




