पहली शेर तो दूसरी सवा शेर, Assi और Do Deewane Sher Mein दोनों ही फिल्मों ने मेकर्स को किया निराश

Summary :

Wednesday Box Office Collection: 20 फरवरी को रिलीज होने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘Assi’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमीई को लेकर कई काफी संघर्ष कर रही है. वहीं इसके साथ क्लैश करने वाली फिल्म दो दिवाने सहर में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. पहले दिन से ही इन दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, जो 6वें दिन और ज्यादा नीचे गिर गई. तो चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की? Assi Box Office Collection: फिल्म ‘Assi’ की इतनी कमाई Sacnilk.com की रिपोर्ट के…

Wednesday Box Office Collection: 20 फरवरी को रिलीज होने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘Assi’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमीई को लेकर कई काफी संघर्ष कर रही है. वहीं इसके साथ क्लैश करने वाली फिल्म दो दिवाने सहर में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है. पहले दिन से ही इन दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, जो 6वें दिन और ज्यादा नीचे गिर गई. तो चलिए जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की?

Assi Box Office Collection: फिल्म ‘Assi’ की इतनी कमाई

Wednesday Box Office Collection
Wednesday Box Office Collection (Source: Social Media)

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.55 करोड़, यानी 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 6.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, 6वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 7.32% रही, जिसमें सुबह के शो में 4.71%, दोपहर के शो में 6.82%, शाम के शो में 7.22% और रात के शो में 10.51% रही. फिल्म का ऐसा हाल देखकर तो यही लग रहा है कि बहुत जल्द ये बॉक्स ऑफिस से उतर जाएगी.

Do Deewane Seher Mein Box Office Collection: मृणाल ठाकुर की फिल्म का कलेक्शन

Wednesday Box Office Collection
Wednesday Box Office Collection (Source: Social Media)

वहीं, दूसरी ओर मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने 6वें दिन सिर्फ 0.40 करोड़, यानी 40 लाख रुपये की ही कमाई की है. इन 6 दिनों में फिल्म ने भारत में 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 6.93% रही, सुबह के शो में 5.19%, दोपहर के शो में 7.35%, शाम के शो में 5.92% और रात के शो में 9.26% रहीं. लेकिन इसका हाल भी ऐसा बेहाल हुआ है कि इसे अब जल्द से ज्लद बॉक्स ऑफिस से उतरने पर मजबूर होना पड़ेगा.

Wednesday Box Office Collection: कहां तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

Wednesday Box Office Collection
Wednesday Box Office Collection (Source: Social Media)

इसके अलावा अगर दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Sheher Mein’ ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लेकिन मेकर्स को इन फिल्मों से जैसी उम्मीद थी, ये उसपर खरा नहीं उतर पाई हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये इस रफ्तार से अपना मेकिंग बजट भी निकाल पाती हैं या नहीं.

Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।