Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें

Summary :

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं चल रही है. इसी के फैंस भी जल्द से जल्द इस क्यूट कपल को एक होते देखना चाह रहे हैं. लेकिन अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बस कुछ ही दिनों में विजय और रश्मिका शादी के बंधन (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding) में बंधने वाले हैं. 22 फरवरी 2026 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के अगले ही दिन यानी 23 फरवरी 2026, सोमवार को कपल अपने वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर (Udaipur) पहुंचा, जहां उन्हें…

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर बीते कई दिनों से चर्चाएं चल रही है. इसी के फैंस भी जल्द से जल्द इस क्यूट कपल को एक होते देखना चाह रहे हैं. लेकिन अब फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बस कुछ ही दिनों में विजय और रश्मिका शादी के बंधन (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna Wedding) में बंधने वाले हैं. 22 फरवरी 2026 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के अगले ही दिन यानी 23 फरवरी 2026, सोमवार को कपल अपने वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर (Udaipur) पहुंचा, जहां उन्हें स्टाइलिश सूट्स में ट्विनिंग करते हुए देखा गया.

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals
Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals (Source: Social Media)

लेकिन इसी बीच अब ये खबरे आ रही है कि, विजय और रश्मिका (Virosh Wedding) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और इसकी शुरुआत परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शाही डिनर से होगी, जिसको लेकर कुछ जानकारी सामने आ रही है.

Rashmika Mandana Vijay Deverakonda Wedding Updates: कब से शुरू होगा शादी का जश्न?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में आज यानी 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार से शुरू होने वाली हैं, जो परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक शाही प्री-वेडिंग डिनर पार्टी के साथ हो रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपल अपने इस खास और बड़े दिन से पहले शानदार जश्न मना रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘विजय और रश्मिका अपनी जिंदगी के इस खास दिन की तैयारियों में जुट गए हैं और एक बड़ी पार्टी को ऑर्गनाइज कर रहे हैं. जिसमें जाने-माने शेफ एक साथ मिलकर खास मेन्यू तैयार कर रहे हैं. इस डिनर पार्टी में कपल की फेवरेट डिशेज शामिल होंगी.’

Rashmika Mandana Vijay Deverakonda Pre Wedding Functions: प्राइवेसी का पूरा ध्यान

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals
Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals (Source: Social Media)

खबरों के मुताबिक, विजय और रश्मिका अपनी शादी की थीम, कलर और डेकोरेशन जैसी सभी चीजों पर खुद ही नजर बनाए हुए हैं. वहीं होटल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि वहां किसी को फोन तक ले जाने की अनुमती नहीं है. ताकि शादी की कोई भी फोटो या जानकारी बिना मर्जी के लीक न हो, क्योंकि कपल नहीं चाहता है कि उनके इस खास दिन से पहले वेडिंग से जुड़ी कोई भी तस्वीर या जानकारी लीक हो. बता दें कि, अक्टूबर 2025 में विजय के घर पर एक छोटे से फंक्शन में दोनों की सगाई हुई थी, जिसके बाद से दोनों को अक्सर अंगूठियां पहने देखा गया जा रहा था.

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals: क्या है विजय-रश्मिका की शादी का नाम?

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals
Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals (Source: Social Media)

अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद विजय और रश्मिका ने अपना वेडिंग नेम भी रिवील किया और बताया कि उनका वेडिंग नेम Virosh होगा. वहीं खास बात तो ये है कि, ये नाम किसी प्लानर ने नहीं, बल्कि उनके फैंस ने सालों पहले दोनों के नाम को जोड़कर बनाया था. जिसे अब इस कपल ने अपना लिया है और अपनी शादी को यही ऑफिशियल नाम दिया है.

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals: कब होगी विजय-रश्मिका की शादी?

Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals
Rashmika Vijay Pre Wedding Rituals (Source: Social Media)

आपको बता दें कि, हमेशा अपनी लव लाइफ को प्राइवसी में रखने वाला ये कपल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित ‘मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स’ में सात फेरे लेगा. ऐसे में इस दिन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।