कल मचा था कोहराम, आज रॉकेट बना भारतीय शेयर बाजार, Sensex में 500 अंक का बंपर उछाल

Summary :

Stock Market Today 25 Feb: भारतीय शेयर बाजार में कल कोहराम मचा हुआ था और अधिकतम 1300 अंक Sensex टूट गया था लेकिन आज जोरदार वापसी हुई है।  भारत में, सूचकांक सकारात्मक दायरे में खुले। निफ्टी 50 सूचकांक 87.95 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,512.60 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 304.30 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,530.22 पर खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 478 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,751और निफ्टी 147 अंक या 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,570 पर था। Stock Market Today 25 Feb वैश्विक स्तर पर,…

Stock Market Today 25 Feb: भारतीय शेयर बाजार में कल कोहराम मचा हुआ था और अधिकतम 1300 अंक Sensex टूट गया था लेकिन आज जोरदार वापसी हुई है।  भारत में, सूचकांक सकारात्मक दायरे में खुले। निफ्टी 50 सूचकांक 87.95 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,512.60 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 304.30 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,530.22 पर खुला। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 478 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,751और निफ्टी 147 अंक या 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,570 पर था।

Stock Market Today 25 Feb

Stock Market Today 25 Feb
Stock Market Today 25 Feb

वैश्विक स्तर पर, भारत सहित, शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती सत्र में तेजी देखी गई क्योंकि शेयर बाजार ओवरसोल्ड श्रेणी से पार हो गए है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संबंधित चिंताएं कम हुईं, लेकिन वैश्विक घटनाक्रमों के कारण अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक संकेत और आगामी घटनाक्रम, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का भाषण भी शामिल है, बाजार की भावना को और अधिक प्रभावित कर सकते हैं।

IT Shares High Today

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी भरने का काम आईटी शेयर कर रहे थे। निफ्टी आईटी सूचकांकों में टॉप गेनर था। वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी एनर्जी के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 235 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,307 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,058 पर था।

Top Gainers and Losers Shares

Stock Market Today 25 Feb
Stock Market Today 25 Feb

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, पावर ग्रिड, इंडिगो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एलएंडटी, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और बीईएल गेनर्स थे। एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स लूजर्स थे।  बाजार का रुझान भी सकारात्मक बना हुआ है। गिरने वाले शेयरों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक है।

Asian Market Today

एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 0.87 प्रतिशत बढ़ा, शेन्ज़ेन सूचकांक 0.94 प्रतिशत बढ़ा, जापान का निक्केई सूचकांक 1.44 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.46 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2.33 प्रतिशत बढ़ा।

ALSO READ: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 800 अंक टूटा Sensex, 3 लाख करोड़ रुपये डूबे

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।