Stock Market Today 24 Feb: शेयर बाजार में आज हाहाकार मच गया है। अमेरिकी बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। शुरूआत में सेंसेक्स 242 अंक गिरकर 83,053 पर खुला और करीब 500 अंक गिरकर 82,725.30 के दिन के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 71 अंक गिरकर 25,641.80 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सुबह करीब 10.41 बजे सेंसेक्स में 800 अंक तक टूट गया है और निफ्टी भी 210 अंक तक टूटा है
Stock Market Today 24 Feb

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.72 प्रतिशत की गिरावट, तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, बीएसई मिडकैप 150 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई और स्मॉलकैप 250 में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही निफ्टी ऑटो में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.48 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
Top Gainers and Losers Shares
सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें एचसीएल टेक, इटरनल, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे, जबकि एसबीआई, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
Experts on Stock Market

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और बढ़ती उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क और चयनात्मक रणनीति अपनानी चाहिए। बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत बुनियादी स्थिति वाले शेयरों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। मौजूदा स्तरों पर आक्रामक खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। विश्लेषकों का कहना है कि निफ्टी के लिए तत्काल समर्थन 25,600-25,500 के दायरे में है, जबकि प्रतिरोध 25,800 के स्तर पर टिका हुआ है।
Asian Market Today
एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 1.17 प्रतिशत बढ़ा, शेन्ज़ेन सूचकांक 1.82 प्रतिशत बढ़ा, जापान का निक्केई सूचकांक 0.92 प्रतिशत बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 2.02 प्रतिशत गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.58 प्रतिशत बढ़ा। अमेरिकी बाजारों में रात भर भारी गिरावट दर्ज की गई, नैस्डैक में 1.13 प्रतिशत की गिरावट आई। एसएंडपी 500 में 1.04 प्रतिशत की गिरावट आई और डाउ जोन्स में 1.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: टैरिफ में बदलाव, भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल, Sensex 500 अंक उछला


Download Android App
Download iOS App




