स्पाइसजेट के विमान ने लेह के लिए भरी उड़ान, हवा में फेल हुआ इंजन, 150 यात्री थे सवार

Summary :

Delhi to Leh Flight Emergency Landing: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्पाइसजेट की एक विमान का हवा में ही इंजन फेल होने की सूचना मिली। बता दें कि विमान 150 यात्रियों को लेकर लेह के लिए उड़ान भरी थी  लेकिन हवा में ही इंजन फेल हो गया जिससे वह लेह जाने के बदले विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। आपातकालीन लैंडिंग का कारण इंजन नंबर 2 का फेल होना है। Delhi to Leh Flight Emergency Landing दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह…

Delhi to Leh Flight Emergency Landing: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्पाइसजेट की एक विमान का हवा में ही इंजन फेल होने की सूचना मिली। बता दें कि विमान 150 यात्रियों को लेकर लेह के लिए उड़ान भरी थी  लेकिन हवा में ही इंजन फेल हो गया जिससे वह लेह जाने के बदले विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। आपातकालीन लैंडिंग का कारण इंजन नंबर 2 का फेल होना है।

Delhi to Leh Flight Emergency Landing

Delhi to Leh Flight Emergency Landing
Delhi to Leh Flight Emergency Landing

दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह उड़ान संख्या 121 में तकनीकी खराबी आ गई और वह लेह जाने के बजाय दिल्ली हवाई अड्डे पर लौट आई। स्पाइसजेट की फ्लाइट में हवा में ही इंजन फेल होने के बाद हड़कंप मच गया था और फ्लाइट एसजी-121 ने अपने दूसरे इंजन में खराबी आने के कारण उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद राजधानी लौटना शुरू कर दिया।

Spicejet Emergency Landing

Delhi to Leh Flight Emergency Landing
Delhi to Leh Flight Emergency Landing

टेकऑफ के कुछ समय बाद ही पायलट को दूसरे इंजन में तकनीकी खराबी का संकेत मिलने के बाद तुरंत विमान को वापस को दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंड कराया और सभी 150 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया है। बताया जा रहा है कि विमान से हवा में ही चिंगारी और आग की लपटें भी देखी गई थी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया था।

Delhi Airport Emergency

Delhi to Leh Flight Emergency Landing
Delhi to Leh Flight Emergency Landing

आपात लैंडिग के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम और फायर सर्विस टीम को भी तैनात किया गया और साने मानकों का पालन किया गया। अचानक आए इस तकनीकी खराबी के बाद कई सवाल भी उठ रहे है। इस घटना के बाद किसी भी यात्रियों के हाताहत की सूचना नहीं है और सभी सुरक्षित है।

ALSO READ: चतरा में एयर एम्बुलेंस क्रैश, 7 लोगों की मौत, जानें टेकऑफ के 20 मिनट बाद रडार से कैसे गायब हुआ विमान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।