Samaypur Badli Triple Murder: दिल्ली के समयपुर बादली में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। बता दें कि पति ने अपनी पत्नी और बच्चों का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। अपने ही पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी फरार है। अधिकारी, क्राइम ब्रांच की टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Samaypur Badli Triple Murder

समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में अपने ही परिवार के सदस्यों के मर्डर के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी की घर में महिला और बच्चों के शव है और तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जो मंजर उससे हर किसी की रुह कांप गई। कमरे में महिला और बच्चों के गला रेतकर हत्या की गई थी और सभी के गले काटे गए थे। चारों तरफ खून फैला हुआ था और 3 वर्ष, 4वर्ष, 5वर्ष के बच्चों की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Samaypur Badli Murder Case

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही अधिकारी, क्राइम ब्रांच की टीम और फॉरेंसिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घर में कई सबूत भी जुटाए और उंगलियों के निशान भी लिए है। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के बाद हत्या का सटीक कारण सामने आएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी फरार है और वह सब्जी बेचने का काम करता है।





















