Bride Shot Dead in Bihar: बिहार के बक्सर जिले में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। सभी बाराती घराती वरमाला के समय तालियां बजा रहे थे लेकिन तालियों की आवाज के बीच अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज सुनाई देने लगी। चौसा नगर पंचायत में दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को वरमाला पहना रहा था तभी सनकी एक तरफा प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के पेट में गोली मार दी जिससे पूरी शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई और खुशियां मातम में बदल गई। दुल्हन को गोली लगने के बाद हालात नाजुक बताई जा रही है।
Bride Shot Dead in Bihar

शादी समारोह की खुशियां कुछ ही देर में चीख-पुकार में बदल गई। वरमाला के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली जिससे बारातीयों और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिती बन गई। दुल्हन के पेट में गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और गोली के घाव से अतिरिक्त खून बहने से हालात नाजुक बताई जा रही है। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर ही गिर गई थी। दुल्हन के परिजनों ने भी बताया कि आरोपी आरती से प्रेम करता था और कई बार शादी का भी विरोध किया है।
Stampede in The Wedding Procession

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सुलेमानपुर से बारात धूमधाम से चौसा आई थी और सभी रस्म पूरी करने के बाद जयमाला की रस्म को पूरा किया जा रहा था, दुल्हा अपनी होने वाली पत्नी को वरमाला पहना ही रहा था तभी मुंह पर कपड़ा बांधे सनकी प्रेमी स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन आरती के पेट में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है और दुल्हन आरती को सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालात नाजुक होने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है
ALSO READ: समयपुर बादली में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, महिला समेत 3 बच्चों की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला


Download Android App
Download iOS App




