मध्यप्रदेश के सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय में सुबह कल्याण गौड़ की पंखे से झूलती लाश देखी गयी। इसकी सूचना गोपालगंज थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कल्याण गौड शहर के यादव कालोनी में रहता था। कल्याण गौड़ जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय में भृत्य के रुप में पदस्थ था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


Download Android App
Download iOS App



