प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कथित धनशोधन मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ यहां एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में 5,000 से अधिक पन्नों की आरोप पत्र (चार्जशीट) दायर की।
विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है, जो दस्तावेजों की जांच के बाद संज्ञान लेगा।
ईडी ने मलिक को 23 फरवरी को उनके मुंबई स्थित घर से गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
ईडी ने उन्हें भगोड़ डॉन दाऊद इब्राहिम कास्कर और अन्य के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया था।


Download Android App
Download iOS App



