भारतीय जनता पार्टी के नेता सावियो रॉड्रिक्स ने गुरुवार को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
यूनीवार्ता से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई है और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
पत्रकार से नेता बने सावियो रॉड्रिक्स ने कहा,‘‘धमकी भरे ट््वीट में कहा गया,आप भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे जाने के योज्ञ हैं। इसके बाद जांच के लिए आधिकारिक तौर पर उत्तरी गोवा पुलिस अधीक्षक को ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।‘‘ श्री रॉड्रिक्स ने कहा कि उन्हें धमकी देने वाले शख्स का टि््वटर बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि श्री रॉड्रिक्स ने इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में वेलिम से चुनाव लड़ था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।


Download Android App
Download iOS App



