रूस ने कमला हैरिस, मार्क जुकरबर्ग के आने पर लगाई रोक

Summary :

रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और 27 अन्य प्रतिष्ठित अमेरिकियों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और 27 अन्य प्रतिष्ठित अमेरिकियों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन द्वारा बढ़ाये जा रहे रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में यह कदम उठाया गया है।
हैरिस और जुकरबर्ग के अलावा लिंक्डिन और बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ, रूस केंद्रित मेदुजा न्यूज वेबसाइट के संपादक आदि के भी रूस में प्रवेश पर रोक है।

Shera Rajput