मुंबई : शिवसेना ने मंगलवार को भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार दोबारा सत्ता में आयेगी क्योंकि एक्जिट पोल के नतीजे भाजपा नेतृत्व वाले राजग के पक्ष में ‘‘स्पष्ट रूझान’’ दिखा रहे हैं। शिवसेना ने इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ‘‘कड़ी मेहनत’’ की तारीफ की और कहा कि नई लोकसभा में उनकी पार्टी को विपक्ष के नेता पद के लिये पर्याप्त सीटें मिल जायेंगी।
अधिकतर एक्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के एक और कार्यकाल का पूर्वानुमान जताया है। कुछ एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को 300 से अधिक सीटें मिलने और लोकसभा में आराम से 272 का बहुमत का आंकड़ा पार करने का पूर्वानुमान जताया गया है।
चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर केजरीवाल ने अखिलेश से बात की
पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है, ‘‘मोदी सरकार दोबारा चुनकर आयेगी, ऐसा कहने के लिये अब राजनीतिक पंडितों की कोई आवश्यकता नहीं है। जमीनी हालत ऐसी थी कि लोग मोदी को सत्ता में लाने के लिये अपना मन बना चुके थे।’’ मराठी दैनिक ने दावा किया, ‘‘महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



