लम्बे समय से कर्नाटक में येदियुरप्पा कैबिनेट में विस्तार करने की बात चल रही थी और बीजेपी हाईकमान से मंजूरी के बाद आज 10 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। आज जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उनमें ज्यादातर पहले कांग्रेस-जेडीएस में थे और अब बीजेपी में शामिल हो चुके है।
इस मंत्रिमंडल विस्तार में हैरानी की बात ये रही है कि सीपी योगेश्वर को मंत्री बनाने की बता पर सहमति नहीं बन पायी है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने योगेश्वर का नाम बीजेपी हाईकमान को भेजा था पर इस प्रस्ताव को अविकार कर दिया गया।
आज श्री एसटी सोमशेखर(यशवंतपुर), श्री जरकीहोली रमेश लक्ष्मण राव(गोकक), श्री आनंद सिंह(विजयनगर), डॉ. के सुधाकर(चिक्कबल्लापुर), श्री एचए वासवराज, श्री अरावली हेब्बर शिवारम(येलापुर), श्री बीसी पाटिल(हिरेकरपुर), श्री के गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट), श्री नारायण गौड़ा(कृष्णाराजापेट) और श्री श्रीमंत बालासाहिब पाटिल (कागवाड) ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें , काफी समय से कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार को लेकर कोशिशें जारी थी और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से भी इस मुद्दे पर गहन विचार विमर्श किया था।


Download Android App
Download iOS App



