पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री निर्मल माजी मंगलवार को विरोध करने वाले मेडिकल छात्रों को “कुत्ता” बता कर विवाद में फंस गए हैं।
माजी को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 186वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
छात्रों का आरोप है कि श्रम राज्य मंत्री किसी भी तरह से संस्थान से ताल्लुक नहीं रखते हैं और जब वह कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले थे तब छात्रों ने मंत्री के खिलाफ “ वापस जाओ” के नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए।
विरोध के बावजूद माजी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कामयाब रहे। वह अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं।
अपने संबोधन में माजी ने हिंदी की कहावत, “ हाथी चले बाज़ार, कुत्ते भौंके हज़ार” को उद्धृत किया। इसपर छात्रों ने कड़ा ऐतराज़ जताया


Download Android App
Download iOS App



