महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कांग्रेस और राकांपा को घेरते हुए उनकी तुलना एक मंदबुद्धि बच्चे से की है। फडणवीस ने कांग्रेस और राकांपा को एक ऐसे मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया जो परीक्षा में फेल होने के बाद कलम पर दोष मढ़ता है।
बता दें कि फडणवीस एक अगस्त से शुरू हुए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम ‘महाजनादेश यात्रा’ के दूसरे चरण के समापन पर बोल रहे थे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे।
फडणवीस ने कहा कि, कांग्रेस और राकांपा की हालत एक मंदबुद्धि बच्चे की तरह है जो बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं करता और अनुत्तीर्ण हो जाता है, फिर बाद में कलम पर दोष मढ़ता है। जब राकांपा की उम्मीदवार सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव जीतीं तो ईवीएम के साथ कोई परेशानी नहीं थी लेकिन जब अन्य जगहों पर भाजपा की जीत हुई तो उन्होंने मशीनों पर इसका दोष मढ़ दिया।
उन्होंने कांग्रेस और राकांपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, ईवीएम के साथ कोई समस्या नहीं बल्कि यह आपके दिमाग का फितूर है।


Download Android App
Download iOS App



