खुद को बिजनेसमैन बताने वाले बाप-बेटे की जोड़ी गिरफ्तार, होटल में खाना खाकर हो जाते थे फरार

Summary :

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कफ परेड में एक पांच सितारा होटल के कर्मचारियों को चूना लगाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा है।

पुलिस ने खुद को कथित तौर पर होटल का अतिथि बताने वाले और वहां खाना खाने के बाद बिल का भुगतान किए बिना फरार होने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाप और बेटा, होटल में पहले बुकिंग करते थे और इसके बाद खाना खाने के लिए पहुंचते थे। ये लोग खुद को कॉरपोरेट हाउस का कर्मचारी बताते थे या फिर बिजनेसमैन।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कफ परेड में एक पांच सितारा होटल के कर्मचारियों को चूना लगाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी खुद को व्यापारी बताकर 5 स्टार होटल में रूम बुक करते थे। फिर अपने कमरों की चाबी लेने से पहले ही होटल में खाना खाते और बिना बिल का भुगतान किए वहां से फरार हो जाते।

दुनिया की सबसे खास ट्रेनें जो सिर्फ सवारी नहीं बल्कि चलते फिरते 7 सितारा होटल है

उन्होंने कहा कि शनिवार को होटल के एक कर्मचारी ने उन्हें बाहर जाते समय रोक लिया और उनसे बिल का भुगतान करने को कहा। लेकिन उनके पास पैसे नहीं होने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया आरोपियों की पहचान 57 वर्षीय सुहास नेरलेकर और पुत्र स्वप्निल (32) के रूप में हुई है।

वे कांदिवली के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले आरोपियों ने कोलाबा और सांता क्रूज में भी इसी तरह से धोखाधड़ी की थी।

Desk Team