हल्द्वानी : स्लाटर हाउस बंद रहने से नाराज मीट विक्रेताओं ने शनिवार को निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने निगम पर जानबूझकर मानक पूरे न करने का आरोप लगाया। साथ ही निगम के खिलाफ आंदोलन की भी चेतावनी दी। मीट विक्रेताओं का कहना है कि स्लाटर हाउस बंद होने से कई मीट कारोबार से जुड़े लोग बेरोजगार हो गए हैं।
नाराज लोगों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही समय रहते मानक पूरे कर स्लाटर हाउस का संचालन फिर से शुरू नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सामाजिक कार्यकर्ता सरताज आलम ने कहा कि निगम स्टनिंग गन नहीं ले पा रहा और न ही टाइलें बिछाने और बिजली, पानी की ठीक से व्यवस्था करवा पा रहा है।
नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान शराफत खान, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री इकबाल भारती, तसलीम अंसारी, जाहिद अंसारी, एजाज, आसिफ हुसैन अंसारी, शमसुल इस्लाम, रईस शेरा, मो. इरशाद, इशरत अली आदि मौजूद थे।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



