झारखंड के बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु की मौत

Summary :

Jharkhand: दुमका जिले के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला का नाम पिंकी देवी बताया गया है, जो देवघर जिले के पालोजोरी से अपने परिजनों के साथ पूजा करने पहुंची थीं। Highlights: झारखंड के बासुकी नाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु की मौत मंदिर के गर्भगृह में अधिक भीड़ होने से महिला की मौत पिंकी देवी हृदय रोग से पीड़ित थी- परिजन   मंदिर के गर्भगृह में अधिक भीड़ होने से महिला की मौत बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में अत्यधिक भीड़…

Jharkhand

Jharkhand: दुमका जिले के प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में बुधवार को पूजा के दौरान एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। महिला का नाम पिंकी देवी बताया गया है, जो देवघर जिले के पालोजोरी से अपने परिजनों के साथ पूजा करने पहुंची थीं।

Highlights:

  • झारखंड के बासुकी नाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला श्रद्धालु की मौत
  • मंदिर के गर्भगृह में अधिक भीड़ होने से महिला की मौत
  • पिंकी देवी हृदय रोग से पीड़ित थी- परिजन

 

मंदिर के गर्भगृह में अधिक भीड़ होने से महिला की मौत

बताया जा रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में अत्यधिक भीड़ के बीच महिला ने बेचैनी महसूस की और मुर्च्छित होकर गिर पड़ी। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिंकी देवी हृदय रोग से पीड़ित थी- परिजन

परिजनों ने बताया है कि पिंकी देवी हृदय रोग से पीड़ित थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News