एक्ट्रेस पायल रोहतगी पर दर्ज हुई FIR, गांधी-नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Summary :

महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर पायल रोहतगी पर धारा 153 (ए), 500,आईपीसी की धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी के खिलाफ पुणे में केस दर्ज हुआ है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर एक्ट्रेस पर धारा 153 (ए), 500,आईपीसी की धारा 505 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
राजनीतिक विवादों पर बेबाकी से अपने विचार रखने वाली पायल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायल के खिलाफ केस पुणे जिले की कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री संगीता तिवारी ने शिवाजीनगर पुलिस में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार पायल ने अपने इस बयान का सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है, ज‍िसमें उन पर महात्‍मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के ख‍िलाफ आपत्त‍िजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया है।
पुणे के कांग्रेस प्रवक्‍ता रमेश अय्यर ने कहा, ‘पायल रोहतगी अक्‍सर नेहरू-गांधी परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल करती रही हैं। हमें हाल ही में एक ऐसी ही पोस्‍ट के बारे में पता चला है, शायद ये हाल-फ‍िलहाल की ही है। इसी के ख‍िलाफ हमने एक आधिकारिक मामला श‍िवाजी नगर पुल‍िस स्‍टेशन में दर्ज कराया है।’ यह पहली बार नहीं जब पायल ने इस तरह का कोई बयान दिया हो। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

Desk Team