ओडिशा : कटक के निजी अस्पताल में आग लगी, अन्य अस्पताल में शिफ्ट किए गए मरीज

Summary :

ओडिशा के कटक जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को आग लग गई। घटना में किसी के के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ओडिशा के कटक जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को आग लग गई। घटना में किसी के के हताहत होने की सूचना नहीं है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को अन्य अस्पताल भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि तुलसीपुर इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत के सबसे ऊपरी तल पर आग लगी। 
कटक के जिलाधिकारी बी.एस. छयानी ने बताया कि आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां भेजी गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में ओडिशा दमकल विभाग एवं राज्य आपदा त्वरित कार्रवाई बल के कर्मी जुटे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में केवल 11 मरीज थे जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था जिसकी वजह से नए मरीजों की भर्ती नहीं की जा रही थी। 

Desk Team