महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भयंकर आग की घटना सामने आई है। भिवंडी में एक पावरलूम इकाई में आग लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तीन दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि आग कितनी भयंकर है।

दूर-दूर तक आग का गुब्बारा नजर आ रहा था, जिसके चलते आग पर काबू पाना काफी मुश्किल है। लेकिन दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, यह आग कैसे लगी, इसका भी अभी कोई कारण सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App



