कोलकाता में मदन मित्रा के आवास पर लगी आग, मकान के बाहर हताश बैठे दिखे TMC विधायक

Summary :

दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में मंगलवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के आवास पर आग लग गई।

दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में मंगलवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के आवास पर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन दमकल वाहनों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
मकान के एक कमरे में आग लगी देख कर मित्रा और उनके परिवार के सदस्य घर के बाहर निकल गए। घबराए हुए मित्रा को मकान के बाहर बैठे देखा गया। दमकल सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, समझा जाता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
अधिकारी ने कहा ‘‘हालांकि आग लगने का असली कारण हमें पता नहीं है लेकिन आशंका है कि एक प्यूरीफायर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी। बहरहाल, घटना की जांच की जा रही है।’’

Desk Team