मुंबई नगरी से आज सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां उपनगरीय मुलुंड इलाके में छह मंजिला कॉर्पोरेट इमारत में मंगलवार को सुबह आग लगने के बाद करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 9.25 बजे छठी मंजिल पर लगी और इमारत में धुआं भरने की वजह से विभिन्न मंजिलों पर ये लोग फंस गए थे। वहीं इस पर अधिकारी ने कहा कि सीढ़ियों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Highlights
- मुंबई में छह मंजिला इमारत में लगी आग
- कॉर्पोरेट पार्क के छठे तल पर लगी आग
- एजेंसियों के कर्मियों को मौके पर भेजा गया
कॉर्पोरेट पार्क के छठे तल पर लगी आग
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एलबीएस रोड पर स्थित एवियर कॉर्पोरेट पार्क के छठे तल पर आग लग गई थी। उन्होंने कहा कि आग से इमारत के तारों, बिजली के उपकरणों, एसी, लकड़ी के फर्नीचर और आधिकारिक दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए कम से कम चार दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और अन्य एजेंसियों के कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



