मुंबई के बलार्ड एस्टेट एक्सचेंज की बिल्डिंग में आज दोपहर को लगी आग के कारण अफरा तफरी मच गई। बता दें, एस्टेट एक्सचेंज की इस बिल्डिंग में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों (NCB) का दफ्तर भी है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं।

बता दें कि आग बिल्डिंग के दूसरे माले पर लगी है और NCB का दफ्तर तीसरे माले पर है। इस हादसे के दौरान अब तक किसी के हताहत होने कि कोई खबर नहीं आयी है। आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। हादसा दूसरे माले पर हुआ उस दौरान ज्यादातर लोग दफ्तर में ही थे, ऐसे में आग लगने से चारो तरफ भगदड़ मच गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया


Download Android App
Download iOS App



