चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास आग लगने पर चलती ट्रेन से कूदने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने दी। डिब्रूढ़ग जा रही ट्रेन में चातरहाट रेलवे स्टेशन के पास दिन के करीब 11.18 बजे यह हादसा हुआ। आग ट्रेन के इंजन से शुरू हुई और उससे लगते कोच तक पहुंची। उन्होंने बताया, ‘चलती ट्रेन से छलांग लगाने से दो यात्रियों की मौत हो गई। अन्य किसी के हादसे का शिकार होने या जख्मी होने की रिपोर्ट नहीं मिली है।’
चंडगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में लगी आग, 2 की मौत
Summary :
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास आग लगने पर चलती ट्रेन से कूदने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने दी।


Download Android App
Download iOS App



