मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में आज सुबह लगभग 4:40 बजे एक रिहायशी इमारत की 6 वीं मंजिल पर आग लग गई। ऊपरी मंजिल पर फंसी दो महिलाओं को बचाया गया, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दिल्ली में लॉकडाउन के पालन नहीं करने पर पुलिस ने शराब के प्रेमियो पर किया लाठीचार्ज
अधिकारी ने बताया कि तड़के चार बजकर 40 मिनट पर एटलस इमारत की छठी मंजिल पर आग लग गई। दो शयनकक्ष, बिजली की तार, लकड़ी के बिस्तर समेत अन्य सामान जल गया। उन्होंने कहा, ‘‘ ऊपरी मंजिलों पर फंसी दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग में किसी के झुलसने या घायल होने की खबर नहीं है।’’
उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने में चार घंटे का समय लगा। स्थान को ठंडा करने का कार्य जारी है। हालांकि आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चला है।


Download Android App
Download iOS App



