मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में स्थित एक गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर पहुंचकर 7 फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग में कितना नुकसान हुआ है इस चीज का अभी आंकलन नहीं हुआ है।
आग पर काबू पाने के बाद फायर टेंडर द्वारा कूलिंग ऑपरेशन चलाया। तस्वीरों को देख कर पता चलता है की आग कितनी भयंकर रही होगी। जानकारी के मुताबिक आग केमिकल के टैंक में ब्लास्ट की वजह से लगी। हालांकि इसकी अभी तक पूछती नहीं हुई है।

ब्लास्ट की वजह से आग तेजी से फैलती चली गयी। गोदाम के साथ में एक कार का सर्विस सेंटर और शोरूम सहित पार्टी हाल भी है, लेकिन इन्हें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



