संसद का बजट सत्र : सदन में दिल्ली हिंसा पर आज भी हंगामे के आसार, कई पार्टियों ने नोटिस दिया

Summary :

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज (गुरूवार) चौथा दिन है। दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में पहले दोनों दिन दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज (गुरूवार) चौथा दिन है। दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में पहले दोनों दिन दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। वहीं, कांग्रेस और सपा सांसदों ने बुधवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया है। कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव और जावेद अली खान ने भी नियम 267 के तहत अन्य कार्यों को स्‍थगित करके दिल्ली हिंसा को लेकर नोटिस दिया है।
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और जावेद अली खान ने दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
सीपीआई के सांसद बिनॉय विश्वम और डीएमके के सांसद टी. शिवा ने दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली हिंसा पर चर्चा के तहत नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
दिल्ली हिंसा को लेकर बुधवार को भी दोनों सदनों में हंगामा हुआ। हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी । वहीं, राज्यसभा कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष हिंसा पर तत्काल चर्चा कराने की मांग कर रहा है। पर सरकार होली के बाद चर्चा कराने के लिए तैयार है। 
लोकसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा एक बार फिर स्थगित करनी पड़ी। पहले लोकसभा 12 बजे तक स्थगित की गई थी। दोबारा जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद लोकसभा दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में आज भी दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में 11 मार्च  और राज्यसभा में 12 मार्च को चर्चा कराने के लिए तैयार है।
 
दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर जल्द ही चर्चा कराने की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Desk Team