दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल के पीछे स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं घायल हुआ है। अभी भी वह कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को मेरी वेदर रोड पर स्थित चर्चिल चामदर इमारत में आग लगने को लेकर दोपहर करीब 12.17 बजे फोन आया।

उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक छह लोगों को बचाया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत में कुछ लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव अभियान जारी है।’’ उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहार बचाव कार्य जारी है। दमकल कर्मचारी अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में लगे है।
मुंबई की इमरतों में आग लगने की घटना कोई नई नहीं है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के एक संयंत्र में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में जान-माल के नुकसान कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



