मंगलुरु : कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को काबू करने लिए पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलुरु उत्तर पुलिस थाने पर कब्जा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की गई ।
पुलिस ने पुष्टि की कि दो लोग पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान जलील कुदरोली (49) और नौशीन (23) के तौर पर की गई है।


Download Android App
Download iOS App



