अमरिंदर सिंह ने किया अमृतसर में आईटीसी समूह के पांच सितारा होटल का उद्घाटन

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में आईटीसी समूह के एक पांच सितारा होटल का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में आईटीसी समूह के एक पांच सितारा होटल का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया। 
उन्होंने इस मौके पर कहा कि इससे राज्य में रोजगार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। 
सिंह ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस वेलकम ब्रांड होटल का उद्घाटन किया।
 
एक आधिकारिक बयान में सिंह के हवाले से कहा गया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के नये आयाम खोलने के लिये आईटीसी समूह के साथ मिलकर काम जारी रखेगी। 

Shera Rajput