गुजरात विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में प्रश्न काल नहीं होगा। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में लगभग 20 विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले विधानसभा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि कोविड-19 महामारी के चलते शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सदन में बैठने के लिये अलग व्यवस्था की गई है। इस बार आगंतुकों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते कुछ दिन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी और 505 कर्मचारियों की कोविड-19 की जांच की गई है, जिनमें से पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
जडेजा ने कहा, ”पिछले सप्ताह हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय हुआ था कि इस बार प्रश्नकाल नहीं होगा। विधायक अल्प कालिक नोटिस के जरिये महत्वपूर्ण मुद्दे उठा सकते हैं। ”


Download Android App
Download iOS App



